Lucknow News: प्रधानमंत्री आवास योजना के 407 फ्लैटों की लॉटरी कल
लखनऊ। एलडीए इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के 407 फ्लैटों को लाॅटरी के जरिए आवंटित करेगा। लॉटरी 14 अगस्त को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी सभागार में सुबह 10 बजे से निकाली जाएगी। एलडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि 14 अगस्त की लॉटरी में बसंतकुंज योजना के सेक्टर-एन के 200 एवं शारदा नगर विस्तार योजना के 207 फ्लैट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लाॅटरी की पूरी प्रक्रिया का यू-ट्यूब चैनल पर सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 13, 2026, 03:01 IST
Lucknow News: प्रधानमंत्री आवास योजना के 407 फ्लैटों की लॉटरी कल #LotteryFor407FlatsUnderThePrimeMinisterHousingSchemeTomorrow #SubahSamachar
