Bihar: प्रेमी की खौफनाक साजिश; नाबालिग को झील पर बुलाकर दोस्तों संग किया दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार
मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के झील पर 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ मंगलवार की शाम तीन आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद जैसे-तैसे पीड़िता हवेली खड़गपुर पीएनबी बैंक के पास पहुंची और लोगों से मदद की गुहार लगाई। वहीं स्थानीय लोगों ने फोन कर पीड़िता के परिवारवालों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन बच्ची को घर ले गए। प्रेमी पर झील पर ले जाकर गैंगरेप कराने का आरोप पीड़िता ने परिजनों को बताया कि उसका प्रेमी, शामपुर थाना क्षेत्र के गोबबड्डा गांव निवासी रामशरण बिंद का पुत्र टुनटुन बिंद, मंगलवार की शाम बहला-फुसलाकर अपनी बाइक से झील पर ले गया। वहां पहुंचने पर उसके दो दोस्त पहले से मौजूद थे। इसके बाद तीनों ने मिलकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे छोड़कर फरार हो गए। परिजनों की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने हवेली खड़गपुर पुलिस को सूचना दी। पीड़िता के पिता के आवेदन पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में कांड दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी टुनटुन बिंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। चार महीने पहले आया था शादी का रिश्ता पीड़िता के पिता ने आवेदन में बताया है कि करीब चार महीने पहले आरोपी टुनटुन शादी का रिश्ता लेकर उनके घर आया था। लेकिन लड़की के नाबालिग होने के कारण परिवार ने शादी से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद आरोपी चोरी-छिपे उनकी बेटी से बातचीत करता था और उसी भरोसे का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। ये भी पढ़ें: ऑनलाइन गेम के चक्कर में दोस्त बने कातिल; 10वीं के छात्र को घर से दूर ले जाकर उतारा मौत के घाट परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग पीड़िता के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 21, 2026, 12:29 IST
Bihar: प्रेमी की खौफनाक साजिश; नाबालिग को झील पर बुलाकर दोस्तों संग किया दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Bihar #Munger #MungerNews #HaveliKharagpur #TuntunBind #BiharCrimeNews #PocsoAct #MungerPolice #ExploitationOfGirl #BiharCrime #MinorVictim #AccusedArrested #SubahSamachar
