लखनऊ: फीनिक्स मॉल के पास की सब्जी मंडी में लगी आग, दुकान में रखा सिलिंडर फटा; इलाके में मची भगदड़

कृष्णानगर में फीनिक्स मॉल के पास स्थित बाराबिरवा सब्जी मंडी में बृहस्पतिवार रात आग लग गई। इसमें 26 दुकानें जलकर राख हो गईं। फास्ट फूड की दुकान में रखा गैस सिलिंडर फटने से भगदड़ मच गई। दमकल की 12 गाड़ियां तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकीं। एक दुकानदार समाना निकालते समय मामूली रूप झुलस गया। बाराबिरवा सब्जी मंडी में करीब दो सौ दुकानें हैं। रात करीब दस बजे राम गोपाल की फल की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। थोड़ी ही देर में विकराल हुई लपटों ने 25 और दुकानों को चपेट में ले लिया। सूचना पर एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा, सीएफओ अंकुश मित्तल और एफएसओ धर्मपाल सिंह मौके पर पहुंचे। आलमबाग फायर स्टेशन से पहुंची तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया, लेकिन लपटें और विकारल हो गईं। इस पर सीएफओ ने दमकल की और गाड़ियां मंगवाईं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 04:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




लखनऊ: फीनिक्स मॉल के पास की सब्जी मंडी में लगी आग, दुकान में रखा सिलिंडर फटा; इलाके में मची भगदड़ #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #FireInLucknow #FireNearPhoenixMall #FireIncidentInLucknow #SubahSamachar