Lucknow: किसान पथ पर तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक में मारी टक्कर, ससुर-दामाद की मौत; परिजनों का रोड जाम कर हंगामा

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित बुद्धू खेड़ा में किसान पथ पर बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला समेत बाइक सवार तीन लोगों को गंभीर हालत में पीजीआई स्थित ट्रामा टू में भर्ती कराया। जहां सास ससुर की मौत हो गई। जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने रोड जाम कर दिया। प्रदर्शन करने लगे। एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव, इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसर परिजनों को समझाने में जुटे हैं। मोहनलालगंज के गोपाल खेड़ा निवासी सुशील कुमार (46) पत्नी और ससुर मुन्नी लाल (60) के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर हा रहे थे। तभी रास्ते में किसान पथ पर एसयूवी ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सुशील और उनके ससुर मुन्नी लाल की मौत हो गई, जबकि सुशील की पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 16:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Lucknow: किसान पथ पर तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक में मारी टक्कर, ससुर-दामाद की मौत; परिजनों का रोड जाम कर हंगामा #CityStates #Lucknow #LucknowRoadAccident #KisanPathAccident #SuvHitsBikeLucknow #SushantGolfCityAccident #FatherInLawSonInLawDeath #LucknowTrafficAccident #RoadJamProtestLucknow #MohanlalganjAccidentNews #SubahSamachar