Lucknow: अखिलेश यादव बोले- पांच फीसदी कमीशन लेने वाला आईएएस गायब, भाजपा ने कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जिस भाजपा राज में एसपी फरार हो गया हो और एक ऐसा आईएएस भी जो निवेश के नाम पर पांच फीसदी एडवांस लेता था, वह भी गायब है तो किसी अन्य गुमशुदा का कौन ढूंढ सकता है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। हत्या, लूट, बलात्कार, ठगी, अपहरण की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कानून व्यवस्था पर सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ में ही हर दिन अपराध की कई घटनाएं हो रही हैं। पूरे प्रदेश की हालत बेहद खराब है। हाथरस में एनएच 93 पर बदमाशों ने सेना के जवान अखिलेश चौधरी को दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया। राजधानी के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र में थार सवार बदमाशों ने युवक को अगवा कर लूट लिया। गोमती नगर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स लूट लिया। पिछले दो सालमें उत्तर प्रदेश में 1.08 लाख लोग गायब हो चुके हैं। इनकी गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही है। अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 18:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Lucknow: अखिलेश यादव बोले- पांच फीसदी कमीशन लेने वाला आईएएस गायब, भाजपा ने कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया #CityStates #Lucknow #UpNewsToday #SubahSamachar