लखनऊ: प्रेम विवाह से नाराज पिता ने चार बेटियों संग मिलकर की दामाद की हत्या, चारपाई के पाये से पीटकर मारा डाला

बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने चार बेटियों के साथ मिलकर मंगलवार रात दामाद की चारपाई के पाये से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दामाद पत्नी और दो साल की बेटी के साथ मंगलवार सुबह ही आशियाना सेक्टर आई स्थित ससुराल आया था। पुलिस ने ससुर व चारों सालियों को हिरासत में ले लिया। प्रतापगढ़ के सांगीपुर निवासी विष्णु यादव (30) ने चार साल पहले आशियाना सेक्टर आई में रहने वाले अधिवक्ता डॉ. तीरथराज सिंह की बेटी साक्षी से प्रेम विवाह किया था। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि प्रेमविवाह के कारण तीरथराज विष्णु से रंजिश रखता था। मंगलवार को सुबह विष्णु पत्नी और बेटी के साथ ससुराल आया था। रात करीब दस बजे घर के आंगन में किसी बात पर ससुर और दामाद के बीच विवाद हो गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 04:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




लखनऊ: प्रेम विवाह से नाराज पिता ने चार बेटियों संग मिलकर की दामाद की हत्या, चारपाई के पाये से पीटकर मारा डाला #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #Father-in-lawKillsSon-in-law #MurderInLucknow #MurderByDaughters #SubahSamachar