लखनऊ: किस तरह होटल और शहर बदलती थी श्रद्धा, टोल पार करने के बाद क्यों बदल देती थी गाड़ी; जानिए पूरी कहानी
शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 20 अक्तूबर की शाम को नागपुर से गिरफ्तार हुई। यूपी पुलिस, एसटीएफ और नागपुर पुलिस के सहयोग से यह गिरफ्तारी हो पाई। गिरफ्तार करने के बाद उसे लखनऊ लाया जा रहा है। संभवतः बुधवार को ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 09 अक्तूबर की रात में शिवा शर्मा की मौत की खबर आती है। यह घटना उसी के फ्लैट में हुई थी। इसके बाद से वह फरार हो गई। घटना के अगले दिन 10 अक्तूबर को इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई। यह मुकदमा शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा द्वारा दर्ज कराया गया, जिसमें श्रद्धा दुबे के अलावा उनकी बहन और दो अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से दूर और फरार हो गईं। जांच के दौरान उनकी गाड़ी सबसे पहले बहराइच के रुपईडीहा इलाके में लावारिस हालत में बरामद हुई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 21, 2026, 07:42 IST
लखनऊ: किस तरह होटल और शहर बदलती थी श्रद्धा, टोल पार करने के बाद क्यों बदल देती थी गाड़ी; जानिए पूरी कहानी #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #SubahSamachar
