लखनऊ: अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्या, सास की साड़ी से गला रेतकर हुई हत्या; इस तरह दिया मौत को अंजाम

निशातगंज गली नंबर तीन में रहने वाली निर्मला देवी (69) की शनिवार शाम को हत्या कर दी गई। अवैध संबंध का विरोध करने पर निर्मला की हत्या उनकी बहू रंजना ने प्रेमी राजन शर्मा के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजन निर्मला के मकान में तीन वर्ष से किराये पर रह रहा था। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक राजन (22) मूलरूप से बिहार के सिवान जिले का रहने वाला है। वह यहां गाड़ी चलाता था। वह किराये का कमरा लेने के तीन-चार महीने बाद ही रंजना (35) से घुलमिल गया था। दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी थी। वह परिवार के लोगों के नजदीक आ गया था। राजन और रंजना में करीबी संबंध हो गए थे। इसकी जानकारी निर्मला को हो गई थी। निर्मला इसका विरोध करती थीं। छानबीन में सामने आया है कि रंजना का अक्सर उनके पति त्रिदेश कुमार से झगड़ा होता था। आए दिन विवाद होता देखकर निर्मला को बुरा लगता था। निर्मला बेटे का पक्ष लेती थीं। इससे रंजना अपनी सास से काफी नाराज रहती थी। घटना के तीन दिन पहले से निर्मला अपना खाना अलग बना रही थीं। तीन दिन पहले रची थी हत्या की साजिश रंजना ने निर्मला की हत्या की साजिश तीन दिन पहले ही रच ली थी। आरोपी ने राजन से सास को रास्ते से हटाने के लिए कहा था। शनिवार को त्रिदेश ड्यूटी पर दोपहर 1:45 बजे निकल गए। घर पर कोई और नहीं था। मौका पाकर दोनों आरोपियों ने निर्मला के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद साड़ी से गला कसकर उनकी हत्या कर दी। गुमराह करने के लिए अलमारी और घर का सामान बिखेर दिया। यही नहीं, निर्मला के सारे जेवर चोरी कर लिए और दूसरी जगह छिपा दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 04:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




लखनऊ: अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्या, सास की साड़ी से गला रेतकर हुई हत्या; इस तरह दिया मौत को अंजाम #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #MurderDueToIllicitRelationship #Daughter-in-lawKillsMother-in-law #MurdersHerAlongWithLover #SubahSamachar