लखनऊ: इस तरह एसटीएफ के हत्थे चढ़ी श्रद्धा, फरार होने के बाद बदलती रही लोकेशन; जारी करती रही वीडियो
श्रद्धा दुबे आखिरकार गिरफ्तार हो गई। 9 अक्तूबर की रात में शिवा शर्मा की मौत की खबर आती है। यह घटना उसी के फ्लैट में हुई थी।इसके बाद से वह फरार हो गई।घटना के अगले दिन 10 अक्तूबरको इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई। यह मुकदमा शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा द्वारा दर्ज कराया गया, जिसमें श्रद्धा दुबे के अलावा उनकी बहन और दो अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से दूर और फरार हो गईं। जांच के दौरान उनकी गाड़ी सबसे पहले बहराइच के रुपईडीहा इलाके में लावारिस हालत में बरामद हुई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 16:41 IST
लखनऊ: इस तरह एसटीएफ के हत्थे चढ़ी श्रद्धा, फरार होने के बाद बदलती रही लोकेशन; जारी करती रही वीडियो #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #ShraddhaDubey #ShraddhaDubeyCaughtByTheStf #SubahSamachar
