Meerut News: प्रशासन के आदेश पर माछरा गो आश्रय केंद्र बंद किया
- समस्त गायों को खरखौदा स्थित नंगला पातू गोआश्रय केंद्र पर भेजासंवाद न्यूज एजेंसीमाछरा। माछरा गांव स्थित अस्थायी गोआश्रय केंद्र को खरखौदा स्थित नंगला पातू गोआश्रय केंद्र पर स्थानांतरित किया गया है। ब्लॉक माछरा के पास पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बने अस्थायी गो आश्रय केंद्र में करीब 40 गायें थी जिनका भूसा, चारा, पानी आदि के लिए एक कर्मचारी की तैनाती की गई थी। गो आश्रय केंद्र की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र सिंह को दी हुई थी। गोवंश की देखरेख में पशु चिकित्सक माछरा अमरदीप सिंह कर रहे थे। शनिवार को सभी गायों को खरखौदा ब्लॉक के गांव नंगला पातू स्थित गो आश्रय केंद्र पर स्थानांतरित कर दिया गया। एडीओ पंचायत विक्रांत त्यागी ने बताया कि प्रशासन के आदेशानुसार जिस गो आश्रय केंद्र पर 100 से कम गायें हैं, उस गोआश्रय केंद्र को पास के अधिक गाय वाले गोेआश्रय केंद्र पर स्थानांतरित किया जाएगा। इसके तहत सभी गायें खरखौदा ब्लॉक स्थित गो आश्रय केंद्र पर भेज दी गई हैं।जिला पंचायत सदस्य पूनम भूदेव शर्मा ने बताया कि माछरा स्थित गोआश्रय केंद्र पर गायों की रहने व खाने की व्यवस्था, मृत गायों को दफनाने, गोबर के उचित उपयोग, भूसा आदि की उचित व्यवस्था नहीं थी। इस संबंध में उन्होंने सीडीओ मेरठ को कई बार ज्ञापन दिया था कि इस गो आश्रय केंद्र को बंद कर दिया जाए। जिस पर कार्रवाई हुई और प्रशासन ने सभी गायों को स्थानांतरित करते हुए खरखौदा ब्लॉक के गो आश्रय केंद्र पर पहुंचा दिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 18:10 IST
Meerut News: प्रशासन के आदेश पर माछरा गो आश्रय केंद्र बंद किया #MachhraCowShelterCenterClosedFollowingAdministration'sOrder. #SubahSamachar
