Bulandshahar News: 1857 की क्रांति से लोगों को कराया रूबरू
बुलंदशहर। जिला प्रदर्शनी के रविंद्र नाट्यशाला में सोमवार रात सीमा मोदी नाइट का आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने डांस ड्रामा के माध्यम से 1857 की क्रांति से लोगों को रुबरु करवाया। हालांकि दर्शकों की संख्या काफी कम रही। जिला प्रदर्शनी में आयोजित हुई सीमा मोदी नाइट का शुभारंभ मुख्य अतिथि ऋषभ सिंह एवं उनकी पत्नी राधा सिंह और कार्यक्रम संयोजक डॉ. सीमा मोदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद कलाकार राजीव बेताब ने चाहिए थोड़ा प्यार, थोड़ा प्यार चाहिए.., किस तरह आशिकी का असर छोड़ जाऊंगा.., तू मेरी जिंदगी है, तू मेरी हर खुशी है.., सारा जमाना, हसीनों का दीवाना.. आदि गानों पर अपनी आवाज दी। वहीं डॉ. सीमा मोदी ने नवनीत मिश्रा व अन्य कलाकारों संग डांस ड्रामा के माध्यम से 1857 की क्रांति आग एवं इंकलाब पर प्रस्तुति दी। इसमें महिलाओं के योगदान को जीवंत करने का प्रयास किया। सुनाया कि 1857 की पहली आजादी की चिंगारी इसी धरती से उठी थी। उसी स्मृति को जीवित रखने के लिए किस्सागोई के माध्यम से ज्वाला जलाई। कार्यक्रम शुरु होने से समापन तक दर्शक नाममात्र मौजूद रहे। इस दौरान प्रमुख मंत्री एवं नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, प्रदर्शनी सदस्य मुकुल शर्मा, प्रदर्शनी सहायक नीरज कंसल समेत अन्य पदाधिकारी व दर्शक मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 31, 2026, 19:30 IST
Bulandshahar News: 1857 की क्रांति से लोगों को कराया रूबरू #BulandshahrNews #SubahSamachar
