Bihar News: स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौत
मधुबनीजिले में गुरुवार को एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों की मौत हो गई। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के खोपा चौक के समीप प्रसाद चौक के पास की है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। दरभंगा की ओर से आ रही थीस्कॉर्पियो मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो दरभंगा की ओर से आ रही थी। बताया जा रहा है कि खोपा चौक से पहले वाहन अचानक डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा में चला गया। उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की अनुमंडल अस्पताल झंझारपुर ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही फुलपरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है, जबकि घायलों को अनुमंडल अस्पताल झंझारपुर भेजा गया। पुलिस का कहना है कि स्कॉर्पियो हरियाणा नंबर की बताई जा रही है और वाहन मालिक से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर क्या बोलें NDA के विधायक, जानें किसने क्या कहा हरियाणा का रहने वाला है मृतक प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि गलत लेन में जाने के कारण यह भीषण टक्कर हुई। जानकारी के अनुसार मृतक हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी बताए जा रहे हैं। वे सभी बिहार घूमने आए थे। स्कॉर्पियो का नंबर HR 07 AG 3683 बताया गया है। फुलपरास थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। अब पुलिस जांच में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं, इस पर सबकी नजर बनी हुई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 11:26 IST
Bihar News: स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौत #CityStates #Bihar #Darbhanga #MadhubaniAccident #PhulparasPoliceStation #Scorpio-truckCollision #RoadAccident #FourKilled #KurukshetraResident #HaryanaNumberVehicle #JhanjharpurHospital #Post-mortem #PoliceInvestigation #SubahSamachar
