MP Assembly Session 2026 Live: भागीरथपुरा मुद्दे पर सदन में नहीं हुई चर्चा, कांग्रेस का सदन से वॉक आउट
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। आज सदन में बजट पर चर्चा होगी। इसके लिए कुल चार घंटे का समय तय किया गया है। सदन में तीन अशासकीय संकल्प भी पेश किए जाएंगे। हर संकल्प के लिए 30-30 मिनट का समय निर्धारित है। इसके अलावा 10 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और 74 याचिकाएं भी सदन में आएंगी। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सदन की कार्यवाही के दौरान पटल पर पत्र रखेंगे। 19 फरवरी को सदन में हुआ था हंगामा मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र जारी है। 19 फरवरी को सदन में हंगामा हुआ था। संसदीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को औकात में रहो कह दिया था। इस टिप्पणी के बाद विपक्ष ने कड़ा विरोध किया। बाद में मुख्यमंत्री यादव ने इस पर माफी मांगी। इधर, रात में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने भोपाल स्थित अपने आवास पर रात्रिभोज का आयोजन किया। कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर फोटो साझा करते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक दल और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर जनता के मुद्दे उठाती रहेगी। इस पोस्ट के बाद सियासी हलकों में चर्चा शुरू हो गई है कि विपक्ष सरकार को घेरने के लिए नई रणनीति बना सकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 10:20 IST
MP Assembly Session 2026 Live: भागीरथपुरा मुद्दे पर सदन में नहीं हुई चर्चा, कांग्रेस का सदन से वॉक आउट #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #MpNews #MpNewsInHindi #SubahSamachar
