Magh Mela : कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण रहा महाशिवरात्रि पर्व, नौ हजार पुलिसकर्मी रहे तैनात
माघ मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंधन लागू किया गया। महाशिवरात्रि पर्व पर नागरिक पुलिस, यातायात पुलिस, महिला पुलिस, पीएसी, घुड़सवार पुलिस तथा अर्धसैनिक बल के जवान विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे। संगम क्षेत्र में जल पुलिस, मोटर बोट और गोताखोर लगातार निगरानी करते रहे। एसपी मेला नीरज कुमार पांडेय के अनुसार महाशिवरात्रि पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए लगभग आठ से नौ हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। कड़े सुरक्षा इंतजामों के चलते पूरे माघ मेले के दौरान कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई और सभी प्रमुख स्नान पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुए। सीसीटीवी और पब्लिक एड्रेस से निगरानी पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के जरिए गतिविधियों पर नजर रखी गई। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से श्रद्धालुओं को सावधानीपूर्वक स्नान व दर्शन करने की लगातार अपील की जाती रही। शिवालयों के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को कम दूरी पैदल चलना पड़ा और प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारू रहा। 13 सुरक्षा ऑपरेशन लागू मेला अवधि में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 13 विशेष अभियान चलाए गए, जिनमें सत्यापन, स्वीप, पहचान, इंटरसेप्ट, सील, चक्रव्यूह, कवच, एमवी बॉक्स, महावीर, विराट और संगम बाजार ऑपरेशन शामिल रहे। पूरे मेले में 17 थाने और फायर स्टेशन स्थापित किए गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 13:59 IST
Magh Mela : कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण रहा महाशिवरात्रि पर्व, नौ हजार पुलिसकर्मी रहे तैनात #CityStates #Prayagraj #Mahashivratri2026 #Mahashivratri #MaghMela2026 #SubahSamachar
