Magh Purnima: स्नान-दान से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की सिद्धि, 21 घंटे 46 मिनट रहेगा मुहूर्त; जानें खास

Magh Purnima 2026:माघी पूर्णिमा पर इस बार उत्तम योग बन रहे हैं। स्नान, दान, जप, तप एवं व्रत का विशिष्ट अवसर है। जो भारतीय लोकजीवन में करुणा, दया, सेवा एवं समत्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं। इस दिन संगमों, तीर्थों एवं पवित्र नदियों में स्नान कर दान-पुण्य के विशेष फल मिलते हैं। इस वर्ष सूर्य के मकर राशि में तथा चन्द्रमा कर्क राशि में पुनर्वसु नक्षत्र में स्थिर होने से पुण्यप्रद योग का निर्माण होगा। रविवार को सुबह 05:53 से 10:59 तक पुनर्वसु नक्षत्र एवं प्रीति योग होने स्नान-दान का फल कई गुणा बढ़ जाते हैं। धर्मशास्त्रों के अनुसार माघी पूर्णिमा पर स्नान-दान के सहस्रगुणित फल है। इसमें अन्न, वस्त्र, तिल, घृत एवं स्वर्णदान के विशेष महत्व हैं। शास्त्रीय मान्यता है कि इस दिन किया गया पुण्यकर्म जीवन में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष चारों पुरुषार्थों की सिद्धि में सहायक होता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 31, 2026, 22:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Magh Purnima: स्नान-दान से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की सिद्धि, 21 घंटे 46 मिनट रहेगा मुहूर्त; जानें खास #CityStates #Varanasi #MaghPurnima2026 #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar