Noida News: महाशिवरात्रि आज, भोर से होगा जलाभिषेक
महाशिवरात्रि आज, भोर से होगा जलाभिषेक-पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने नानकेश्वर महादेव मंदिर मार्ग का किया निरीक्षणनोएडा/ग्रेटर नोएडा। महाशिवरात्रि का पर्व मंगलवार को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। कांवड़िये गोमुख और हरिद्वार से गंगाजल लेकर शहर के विभिन्न शिवालयों में जल अर्पित कर रहे हैं। सेक्टर-2 स्थित लाल मंदिर, सेक्टर-44 स्थित छलेरा शिव मंदिर और सेक्टर 14ए स्थित शनि मंदिर समेत अन्य सभी मंदिरों में रात 12 बजे से ही कांवड़ियों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। छलेरा शिव मंदिर के पुजारी शिवम पंडित ने बताया कि भक्तों की अनुमानित भीड़ को देखते हुए जल और पूजा सामग्री की व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि जलाभिषेक का समय सुबह 4:53 बजे से रात्रि एक बजे तक है। मुहूर्त के समय सबसे अधिक भीड़ आने की आशंका है।नानकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष व्यवस्थाएंरबूपुरा के भाईपुर ब्रह्नान स्थित नानकेश्वर महादेव मंदिर में भी बड़ी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिर प्रबंधन ने भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मेधा रूपम ने नानकेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर पुलिस चौकियों और कांवड़ियों के सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने भंडारे में भोजन की गुणवत्ता भी जांची। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।सुरक्षा के लिए आठ सेक्टरों में बांटा गया परिसरपुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि नानकेश्वर महादेव मंदिर परिसर को सुरक्षा के लिए आठ सेक्टरों में बांटा गया है। सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात हैं और आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। नानकेश्वर महादेव मंदिर में रात 12 बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया था, जो मंगलवार को पूरे दिन जारी रहेगा। पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों और शिवभक्तों की सुरक्षा में किसी भी चूक से बचने के निर्देश दिए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 20:20 IST
Noida News: महाशिवरात्रि आज, भोर से होगा जलाभिषेक #MahaShivaratriIsToday;*Jalabhishek*(ritualBathingOfTheDeityWithWater)WillBeginAtDawn. #SubahSamachar
