Grah Gochar 2026: महाशिवरात्रि पर बदलेगी 3 ग्रहों की चाल, ये 7 राशियां बनेंगी मालामाल
Mahashivratri 2026 Rashifal: साल 2026 में महाशिवरात्रि रविवार, 15 फरवरी को मनाई जाएगी और यह दिन इस बार सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल की महाशिवरात्रि विशेष इसलिए है क्योंकि इस दिन तीन बड़े ग्रह अपनी चाल में बदलाव करेंगे। मंगल श्रवण नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, चंद्रमा शनि की राशि मकर में गोचर करेंगे और बुध ग्रह रात में शतभिषा नक्षत्र से पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। Ramadan 2026:पहला रोजा कब होगा जानें ईद-उल-फितर और लैलात अल-कद्र की पूरी जानकारी इतना ही नहीं, इस दिन बुध ग्रह अपनी दिशा बदलकर दक्षिणावर्ती से उत्तरवर्ती होंगे, जिसे ज्योतिष में काफी शुभ माना जाता है। इन ग्रहों की चाल में बदलाव का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन विशेष रूप से सात राशियों के लिए यह दिन बेहद फलदायी साबित होगा। कहा जाता है कि इस अवसर पर शिव की विशेष कृपा इन राशियों के ऊपर रहेगी और उनके जीवन में धन, सफलता और समृद्धि के नए अवसर उत्पन्न होंगे। Nadi Dosh:कुंडली मिलान में नाड़ी दोष क्या होता है जानें वैवाहिक जीवन पर इसका असर और इससे बचने के उपाय
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 13:16 IST
Grah Gochar 2026: महाशिवरात्रि पर बदलेगी 3 ग्रहों की चाल, ये 7 राशियां बनेंगी मालामाल #Predictions #National #Mahashivratri2026 #MahashivratriRashifal2026 #15February2026Mahashivratri #GrahGochar2026 #MarsTransit2026 #MercuryTransit2026 #MoonTransit2026 #ShivkripaSeLaabh #SubahSamachar
