महाशिवरात्रि: 45 घंटे, 45 मिनट लगातार दर्शन देंगे बाबा विश्वनाथ, नहीं होगी शयन आरती; जानें खास

Mahashivaratri: महाशिवरात्रि की पावन निशा में जब संपूर्ण काशी हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठेगी, तब बाबा विश्वनाथ अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाएंगे। निद्रा-विनाशाय रुद्राय, नमः शिवाय की गूंज के बीच इस महापर्व पर बाबा शयन नहीं करेंगे, बल्कि निरंतर भक्तों को अपने साक्षात दर्शन देंगे। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में लगातार 45 घंटे 45 मिनट तक बाबा विश्वनाथ के दर्शन होते रहेंगे। इस दौरान शयन आरती नहीं होगी, जबकि चारों प्रहर की आरती विधि-विधान से संपन्न की जाएगी। आरती के साथ-साथ बाबा के भव्य झांकी दर्शन भी भक्तों को प्राप्त होंगे। लगातार दर्शन के उपरांत बाबा को सवा दो घंटे का विश्राम दिया जाएगा। इसके बाद पुनः उन्हें जगाया जाएगा और फिर 22 घंटे तक निरंतर दर्शन की व्यवस्था रहेगी। यह दुर्लभ संयोग भक्तों के लिए आस्था, श्रद्धा और शिव-कृपा का अद्भुत संगम होगा। 14 फरवरी से 17 फरवरी तक स्पर्श दर्शन बंद रहेंगे। वहीं मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था महाकुंभ पलट प्रवाह की तर्ज पर रहेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 07, 2026, 23:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




महाशिवरात्रि: 45 घंटे, 45 मिनट लगातार दर्शन देंगे बाबा विश्वनाथ, नहीं होगी शयन आरती; जानें खास #CityStates #Varanasi #Mahashivratri2026 #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar