Panipat News: 200 मीटर दौड़ में महक और डिस्कस थ्रो में मनीषा ने मारी बाजी
मयंक ने 100 मीटर दौड़ में दूसरा और ऊंची कूद में पहला स्थान हासिल किया, रिले रेस में छात्राओं की टीम रही तीसरे स्थान परसंवाद न्यूज एजेंसीपानीपत/सनौली। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छाजपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 11वीं की छात्रा महक ने 200 मीटर दौड़ और कक्षा 12वीं की छात्रा मनीषा ने डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विभिन्न स्पर्धाओं में छाजपुर के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता शनिवार को जिला खेल स्टेडियम में आयोजित की गई। इसमें विद्यालय की वहीं, कक्षा आठवीं के छात्र मयंक ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय और ऊंची कूद में प्रथम स्थान हासिल किया।विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति खटक ने बताया कि 400 मीटर रिले रेस में छात्राओं की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम में शामिल पिवांशी, नाबिया, वंशिका और स्नेहा ने शानदार तालमेल और टीम भावना का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनसे अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, धैर्य और टीम भावना का विकास होता है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि में पीजीटी फिजिकल एजुकेशन जितेंद्र और सहायक पीटीआई सुनीता का विशेष सहयोग रहा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 07, 2026, 16:00 IST
Panipat News: 200 मीटर दौड़ में महक और डिस्कस थ्रो में मनीषा ने मारी बाजी #MahakFinishedFirstInThe200-meterRace #AndManishaTookFirstPlaceInTheDiscusThrow. #SubahSamachar
