Rohtak News: महंत गुरप्रीत सिंह जोधका बने गद्दीनशीन
कलानौर। गुरुद्वारा बाबा जोध सचियार कलानौर में डॉ. महंत शरणपाल सिंह जोधका की अंतिम अरदास एवं श्रद्धांजलि सभा श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ आयोजित की गई। महंत को संत समाज, धार्मिक संस्थाओं के प्रमुखों और हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। महंत शरणपाल सिंह जोधका के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन धर्म प्रचार, मानव सेवा और समाज कल्याण के कार्यों के लिए समर्पित कर दिया। विधायक भारत भूषण बत्रा, भाजपा प्रदेश सचिव रेणु डाबला सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर कपिलपुरी, राघवेंद्र भारती, सूर्यनाथ सोटी धाम, बाबा हरपाल दास, बाबा कमल, स्वामी शांतानंद महाराज, महंत रामसुखदास महाराज, महामंडलेश्वर कर्णपुरी, महंत खुशहाल दास महाराज, महंत इंद्रजीत महाराज, महंत काहन सिंह, महंत अरविंद स्वामी, महंत महेंद्र शाह महाराज समेत अनेक संत मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 21:30 IST
Rohtak News: महंत गुरप्रीत सिंह जोधका बने गद्दीनशीन #MahantGurpreetSinghJodhkaAscendsTheGaddi #SubahSamachar
