UP: रात में प्रेमी के साथ थी बहन, भाइयों ने कत्ल कर जला दी युवती की लाश; होश में आने पर प्रेमी ने खोला राज

महराजगंज के पनियरा थाना इलाके में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्रेमी के साथ देखकर नाराज भाइयों ने बृहस्पतिवार रात अपनी ही 19 वर्षीय बहन की लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गोरखपुर ले जाकर जला दिया। प्रेमी को भी बुरी तरफ पीटकर अधमरा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने प्रेमी के घरवालों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपी भाइयों को शनिवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात युवती से मिलने उसका प्रेमी रवि कुमार गुप्ता उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान बाहर से लौटे भाई ने दोनों को साथ देख लिया। गुस्से में उसने अपने दो अन्य भाइयों को भी बुला लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर दोनों को कमरे में बंद कर रॉड से ताबड़तोड़ वार किए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 10:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: रात में प्रेमी के साथ थी बहन, भाइयों ने कत्ल कर जला दी युवती की लाश; होश में आने पर प्रेमी ने खोला राज #CityStates #Gorakhpur #Maharajganj #UttarPradesh #MaharajganjHonorKillikng #SubahSamachar