Hamirpur (Himachal) News: साउथ अफ्रीका में स्विमिंग पूल में डूबने से महारल के युवक की मौत
छह महीने पहले घर से साउथ अफ्रीका गया था अमन, होटल में करता था कामकोर्ट मैरिज के बाद घर में धूमधाम से शादी की चल रही थी तैयारीसंवाद न्यूज एजेंसीबड़सर (हमीरपुर)। महारल पंचायत के वार्ड नंबर एक काली चीक गांव के युवक अमन की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई है। इसके बाद बुजुर्ग माता-पिता का एकमात्र सहारा भी छूट गया। अमन कुमार पुत्र उधम सिंह करीब छह महीने पहले दीपावली के बाद साउथ अफ्रीका में उज्ज्वल भविष्य के सपने सजा कर गया था। अमन इसी माह 18 अप्रैल को घर आने का प्लान कर रहा था, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। करीब तीन महीने पहले अमन ने केरल की एक युवती के साथ कोर्ट मैरिज की थी और परिवार उसके घर लौटने का इंतजार कर रहा था। घर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अब ये खुशियां अब मातम में बदल गई हैं। मृतक अमन के मासड़ प्यार चंद ने बताया कि रविवार दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली कि अमन कुमार स्विमिंग पूल में डूब गया है तथा उसे अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अमन की एक बड़ी और एक छोटी बहन है, जिनकी शादी हो चुकी है। अमन कुमार अफ्रीका में एक होटल अंटालटिंक व्यू में काम कर रहा था। प्यार सिंह ने बताया कि अमन कुमार को तैरना नहीं आता था। स्विमिंग पूल में अलग-अलग लेवल होते हैं तथा अमन कुमार पहले चार फीट गहराई में उतरा, लेकिन बाद में वह अधिक गहराई में चला गया। सूचना मिलते ही गांव में शोक का माहौल है। पिता उधम सिंह मेहनत-मजदूरी के साथ-साथ शादियों में बैंड बजाने का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अमन के पिता ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि उनके बेटे का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए। पार्थिव शरीर को भारत पहुंचने में 15 से 20 दिन का समय लग सकता है। ग्राम पंचायत महारल के वार्ड नंबर एक काली चीक में अमन की मौत की खबर सुनकर शोक में डूबे परिजन। सं
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 17:48 IST
Hamirpur (Himachal) News: साउथ अफ्रीका में स्विमिंग पूल में डूबने से महारल के युवक की मौत #MaharalYouthDrownsInSouthAfricaSwimmingPool #SubahSamachar
