Prayagraj : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहे अजित पवार की अस्थियां संगम में विसर्जित, बेटे जय ने पूरी की रस्म
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे अजित पवार की अस्थियां रविवार को संगम में विसर्जित की गईं। पुत्र जय पवार और बहू समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रयागराज पहुंचे। जय पावर ने विधि-विधान से पूजन और रस्मों को पूरा करने के बाद त्रिवेणी में अस्थियों को विसर्जित किया। जिला प्रशासन की ओर से संगम तट पर विसर्जन के लिए विशेष इंतजाम किया गया। पुणे से नंगे पांव महाराष्ट्र से प्रयागराज पहुंचे जय पवार और उनकी पत्नी के साथअभिषेक बोके,रणजीत पंवार,दीप्ति घाटगे,अभिजीत पवार,राजकुमार भाले, रामचन्द्र चोबे (पीएसओ),नीता पाटिल,शेरिन वर्गीस आदि रहे। एनसीपी के स्थानीय नेता भी कलश यात्रा में शामिल हुए। प्रयागराज एयपोर्ट पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में स्थानीय नेताओं ने आगवानी की और सड़क मार्ग से संगम तट पर लेकर पहुंचे। घाट पर पूजन के बाद जेटी के माध्यम से संगम में अस्थियां विसर्जित की गईं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 13:13 IST
Prayagraj : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहे अजित पवार की अस्थियां संगम में विसर्जित, बेटे जय ने पूरी की रस्म #CityStates #Prayagraj #UttarPradesh #AjitPawar #PrayagrajSangam #Sangam #SubahSamachar
