Sharad Pawar Health: शरद पवार को अस्पताल से कब मिलेगी छुट्टी? सेहत में सुधार के बीच डॉक्टर ने दी अहम जानकारी

पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार की हालत अब स्थिर है। डॉक्टरों ने बुधवार को जानकारी दी कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और अगले दो दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। 85 साल के राज्यसभा सांसद शरद पवार को सोमवार दोपहर पुणे जिले के बारामती स्थित उनके घर से अस्पताल लाया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और लगातार खांसी की शिकायत थी। क्या बोले डॉक्टर अस्पताल के फिजिशियन और ट्रस्टी डॉ. साइमन ग्रांट ने एक बयान में बताया की पवार की सेहत स्थिर है और लगातार सुधर रही है। उनके वाइटल पैरामीटर नॉर्मल लिमिट में हैं, और उनकी ओवरऑल क्लिनिकल कंडीशन अब राहत देने वाली है। भर्ती के समय उनके सीने में जो जकड़न देखी गई थी, वह इलाज के बाद काफी कम हो गई है। डॉक्टर ने बताया कि हाल के दिनों में बहुत ज्यादा यात्रा और थकान की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी थी। ये भी पढ़ें:Maharashtra:किसानों की खुदकुशी रोकने के लिए बड़ी पहल, टास्क फोर्स गठित करेगी CM फडणवीस की सरकार; जानिए सबकुछ सुनेत्रा पवार बेटे पार्थ के साथपहुंचीं अस्पताल डॉ. ग्रांट ने कहा कि पवार की रिकवरी बहुत अच्छी है। अगर सुधार की यही रफ्तार बनी रही, तो मेडिकल टीम उन्हें अगले दो दिनों में डिस्चार्ज करने की योजना बना रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार पहले भी मुंह के कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात दे चुके हैं। सोमवार शाम को महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार अपने बेटे पार्थ के साथ अस्पताल पहुंचीं और पूर्व मुख्यमंत्री का हालचाल जाना। अन्य वीडियो-

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 10:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sharad Pawar Health: शरद पवार को अस्पताल से कब मिलेगी छुट्टी? सेहत में सुधार के बीच डॉक्टर ने दी अहम जानकारी #IndiaNews #National #SharadPawarHealthUpdate #SharadPawarHospitalized #RubyHallClinicPune #NcpChiefSharadPawar #SharadPawarDischargeNews #MaharashtraPoliticalNews #SubahSamachar