Maharashtra Updates: दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में डकैती, बदमाश सोना-नकदी लूटकर फायरिंग करते हुए फरार
महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानू कस्बे में सोमवार को दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शोरूम में हथियारबंद बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, शाम करीब 4:30 बजे इरानी रोड स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स में तीन नकाबपोश बदमाश मोटरसाइकिल से पहुंचे। उनके पास बंदूक और धारदार हथियार थे।बदमाशों ने कर्मचारियों और ग्राहकों को हथियार दिखाकर धमकाया और शोरूम से सोने के आभूषण तथा नकदी लूट ली। वारदात के बाद आरोपियों ने लोगों में दहशत फैलाने और आसानी से भागने के लिए कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर दहानू पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। पुलिस शोरूम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा फोरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। लूटे गए सोने और नकदी की कुल कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 20, 2026, 21:11 IST
Maharashtra Updates: दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में डकैती, बदमाश सोना-नकदी लूटकर फायरिंग करते हुए फरार #IndiaNews #International #Sikkim #Landslide #Tunnel #Ndrf #Rescue #Workers #GasLeak #Namchi #SubahSamachar
