महाराष्ट्र: नागपुर में SUV की टक्कर से बुजुर्ग की मौत; छत्रपति संभाजीनगर में गैस पाइपलाइन लीक, मची अफरा-तफरी

महाराष्ट्रपुलिस ने बताया नागपुर में रविवार सुबह जापानी गार्डन में सुबह की सैर पर निकले एक वरिष्ठ नागरिक की मौत हो गई।तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से हुई मौत के संबंधमेंप्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, इलाके में तीन कारें तेज गति से चल रही थीं, तभी उनमें से एक इनोवा ने उस व्यक्ति को टक्कर मार दी।मृतक की पहचान नागपुर के अवस्थी चौक निवासी कैलाश सोंडिया के रूप में हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है। गैस पाइपलाइन में रिसाव:समृद्धि एक्सप्रेसवे पर 24 किमी यातायात डायवर्ट महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे के 24 किलोमीटर हिस्से पर शनिवार देर शाम एहतियातन यातायात डायवर्ट कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, गैंगापुर तहसील के तकलीवाड़ी के पास शाम करीब पांच बजे गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (अब GAIL इंडिया) की पाइपलाइन से गैस रिसाव की सूचना मिली। इसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा उपाय शुरू करते हुए GAIL अधिकारियों को सूचित किया और मौके पर अग्निशमन उपकरण तैनात किए।जिला कलेक्टर विनय गौड़ा जीसी के अनुसार, एक्सप्रेसवे के चेनज 447 से 470 के बीच हदस पिंपलगांव से मालीवाड़ा तक यातायात को धुले-सोलापुर हाईवे की ओर मोड़ा गया है। मुंबई जाने वाले वाहन हदस पिंपलगांव से निकलकर मालीवाड़ा से दोबारा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश करेंगे। वहीं नागपुर जाने वाले वाहन मालीवाड़ा से निकलकर हदस पिंपलगांव से प्रवेश करेंगे। GAIL विशेषज्ञों ने पाइपलाइन के दोनों ओर वाल्व बंद कर दिए हैं और दबाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 30, 2026, 03:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




महाराष्ट्र: नागपुर में SUV की टक्कर से बुजुर्ग की मौत; छत्रपति संभाजीनगर में गैस पाइपलाइन लीक, मची अफरा-तफरी #IndiaNews #National #Maharashtra #SubahSamachar