Maharashtra: विदेशी हथियारों के साथ पंजाब के दो युवक गिरफ्तार; दो पाइप के बीच फंसे जंगली गौर का सफल रेस्क्यू

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने मंगलवार को मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं ने पूर्वी घाट क्षेत्र में बाघों को बचाने के उपायों पर विस्तार से बात की। पवन कल्याण के पास वन और पर्यावरण मंत्रालय का प्रभार भी है। उन्होंने आंध्र प्रदेश को दो मादा बाघ देने के लिए महाराष्ट्र सरकार का आभार जताया। पवन कल्याण ने बताया कि पूर्वी घाट में मादा बाघों की कमी से आनुवंशिक समस्याएं हो रही थीं। महाराष्ट्र से बाघ मिलने पर वहां बाघों की आबादी स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनेगी। यह कदम वन्यजीव प्रबंधन और जैव विविधता की रक्षा के लिए उठाया गया है। उन्होंने इस पहल में मार्गदर्शन देने के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को भी धन्यवाद दिया। दोनों राज्य भविष्य में भी वन्यजीव संरक्षण के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 01:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maharashtra: विदेशी हथियारों के साथ पंजाब के दो युवक गिरफ्तार; दो पाइप के बीच फंसे जंगली गौर का सफल रेस्क्यू #IndiaNews #National #MaharashtraUpdates #Nagpur #Pune #Thane #SubahSamachar