Maharashtra: कपड़ा फैक्ट्री में करंट लगने से कर्मचारी की मौत; मुंबई में भारी बारिश से कई इलाकों में जलजमाव

नवी मुंबई नगर निगम (NMMC) ने गुरुवार को एक कार्यकारी अभियंता को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई नेरुल के एलपी नाका ब्रिज के नीचे हुई एक दुर्घटना के बाद की गई। वहां बारिश के पानी में बिजली की केबल डूबी हुई थी, जिसकी वजह से दो छात्रों को जोरदार करंट लग गया। दोनों छात्र ब्रिज के नीचे जमा पानी से गुजर रहे थे, तभी वे बिजली की तार की चपेट में आ गए। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें वाशी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों छात्र आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। नगर निगम ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही सामने आने पर प्रवीण हिंदुराव गाडे को सस्पेंड किया गया है। इस मामले की जांच के लिए एक इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। नगर निगम इन छात्रों के इलाज का पूरा खर्च उठा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 03, 2026, 01:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maharashtra: कपड़ा फैक्ट्री में करंट लगने से कर्मचारी की मौत; मुंबई में भारी बारिश से कई इलाकों में जलजमाव #IndiaNews #National #MaharashtraUpdates #Mumbai #Nagpur #Pune #Thane #Education #Politics #SubahSamachar