MH Updates: नागपुर में रिश्वतखोर महिला पुलिस अधिकारी गिरफ्तार; मौत के ढाई महीने बाद निकाला गया बच्चे का शव
रिश्वतखोर महिला पुलिस अधिकारी गिरफ्तार नागपुर के वाठोड़ा पुलिस स्टेशन में तैनात सब-इंस्पेक्टर प्रणाली बेनके को एंटी-करप्शन ब्यूरो ने हिरासत में लिया है। एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगा था। महिला अधिकारी ने उस व्यक्ति को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए रिश्वत मांगी थी। पहले 20 से 30 हजार रुपये मांगे गए, फिर बात 10 हजार रुपये पर तय हुई। हालांकि लेन-देन नहीं हुआ, लेकिन जांच में रिश्वत की मांग सही पाई गई और उन्हें पकड़ लिया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 03, 2026, 02:49 IST
MH Updates: नागपुर में रिश्वतखोर महिला पुलिस अधिकारी गिरफ्तार; मौत के ढाई महीने बाद निकाला गया बच्चे का शव #IndiaNews #National #Maharashtra #NagpurAcbArrest #WomanPoliceOfficerBribe #Nagpur #SubahSamachar
