Maharashtra: बारामती विमान हादसे पर प्रारंभिक रिपोर्ट जारी; मुंबई के फोर्ट एरिया में एक रेस्टोरेंट में लगी आग

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने महाराष्ट्र के बारामती में जनवरी में हुए विमान हादसे पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है। इसमें उसने सिफारिश की कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) अनकंट्रोल्ड एयरफील्ड्स पर विजुअल फ्लाइट रूल्स (वीएफआर) उड़ाने वाले सभी ऑपरेटरों को तय मानक संचालन प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन करने के लिए जरूरी दिशानिर्देश जारी करे। बारामती में वीएसआर वेंचर के लियरजेट विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। अपनी 22 पेज की शुरुआती रिपोर्ट में कहा कि अब तक सामने आए अंतरिम नतीजों को देखते हुए, यह जरूरी समझा गया है कि ये अंतरिम सुरक्षा सुझाव जारी किए जाएं ताकि विमानन सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए तुरंत आवश्यक बचाव के कदम उठाए जा सकें। हादसे के वक्त दृश्यता कम थी और विमान के पेड़ से टकराने का भी अंदेशा है। दृश्यता तीन किमी थी जबकि पांच किमी दृश्यता जरूरी रिपोर्ट में कहा गया कि विमान के पायलटों ने बारामती के पास पहुंचने पर दृश्यता के बारे में जानकारी मांगी जिस पर टावर ने 3000 मीटर (तीन किलोमीटर) बताया, जो आवश्यक दृश्यता पांच किलोमीटर से काफी कम है। साथ ही बारामती एयरफील्ड में कोई मौसम संबंधी सुविधा उपलब्ध नहीं है। रनवे 29 की तरफ दो विंड सॉक्स मौजूद हैं, जबकि रनवे 11 की तरफ कोई विंड सॉक्स मौजूद नहीं था। रनवे 11 की ओर ही दुर्घटनाग्रस्त विमान को लैंड कराने की कोशिश हुई थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 04:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maharashtra: बारामती विमान हादसे पर प्रारंभिक रिपोर्ट जारी; मुंबई के फोर्ट एरिया में एक रेस्टोरेंट में लगी आग #IndiaNews #Maharashtra #National #MaharashtraUpdatesOf1March #MaharashtraNews #Mumbai #Politics #Crime #Thane #NewsInHindi #AjitPawarPlaneCrash #SubahSamachar