Maharashtra: महाराष्ट्र बनाएगा अपना एग ब्रांड, पोल्ट्री को मिलेगा बढ़ावा; डोंबिवली में दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र सरकार अब अंडों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य अपनी खुद की “एग ब्रांड” बनाने की योजना पर काम कर रहा है, ताकि दूसरे राज्यों पर निर्भरता कम की जा सके। अभी महाराष्ट्र में रोज करीब 3 करोड़ अंडों की जरूरत होती है, लेकिन उत्पादन सिर्फ आधा ही हो पाता है। इस कारण तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों से अंडे मंगाने पड़ते हैं। सरकार पोल्ट्री फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी भी दे रही है। छोटे स्तर पर 500 मुर्गियों के यूनिट के लिए 50% तक और एससी-एसटी वर्ग के लिए 75% तक सहायता दी जा रही है। बड़े यूनिट के लिए भी लाखों रुपये की सब्सिडी का प्रावधान है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और राज्य आत्मनिर्भर बन सकेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 03, 2026, 04:31 IST
Maharashtra: महाराष्ट्र बनाएगा अपना एग ब्रांड, पोल्ट्री को मिलेगा बढ़ावा; डोंबिवली में दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार #IndiaNews #National #Maharashtra #MaharashtraUpdates #MaharashtraUpdatesOf3April #Mumbai #MaharashtraNews #CmDevendraFadnavis #Bjp #Shivsena #SubahSamachar
