Maharashtra: उपचुनाव- बारामती और राहुरी सीट पर कांग्रेस भी ठोकेगी ताल; दो गिरोहों के बीच झड़प में तीन की मौत

महाराष्ट्र में बारामती और राहुरी विधानसभा उपचुनाव ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। दिवंगत अजीत पवार की विरासत सहेजने के लिए बारामती से उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार सोमवार को नामांकन भरेंगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और जय पवार ने परंपरा का हवाला देते हुए चुनाव निर्विरोध कराने की अपील की है। जय पवार ने शनिवार को मीडिया से कहा कि शरद पवार भी यही चाहते हैं। दूसरी ओर कांग्रेस ने गठबंधन की राह मुश्किल कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने घोषणा की कि पार्टी दोनों सीटों पर लड़ेगी। इसे लेकर विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में मंथन शुरू हो गया है। राहुरी में भाजपा ने दिवंगत शिवाजीराव कर्डिले के बेटे अक्षय को उतारा है। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि सुनेत्रा पवार ने उद्धव ठाकरे से संपर्क किया है और भावनात्मक रिश्तों के आधार पर अंतिम फैसला उद्धव ही लेंगे। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 05, 2026, 04:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maharashtra: उपचुनाव- बारामती और राहुरी सीट पर कांग्रेस भी ठोकेगी ताल; दो गिरोहों के बीच झड़प में तीन की मौत #IndiaNews #National #Maharashtra #MaharashtraUpdates #MaharashtraUpdatesOf5April #Byelection #Baramati #Bjp #Congress #Ncp #BombayHc #MaharashtraNews #SubahSamachar