Maharashtra: IVF-ART केंद्रों की निगरानी के लिए बनेगा फ्लाइंग स्क्वॉड; राज्यभर में ट्रांसपोर्टर्स का चक्का जाम
महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने बुधवार को कहा कि राज्य में IVF और ART केंद्रों की निगरानी के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड बनाए जाएंगे ताकि गलत कामों को रोका जा सके। यह कदम थाने जिले के बदलापुर में महिला अंडाणु तस्करी के मामले के बाद उठाया गया है। इस रैकेट में गरीब महिलाओं को पैसे के लालच में फंसाया गया था। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर करीब 10 लाख रुपये के दवाएं, गर्भधारण के लिए इंजेक्शन, सोनोग्राफी रिपोर्ट, और नकली नामों से तैयार एफिडेविट जब्त किए। जांच में चार महिलाओं और दो पुरुषों को आरोपी माना गया है, और छह पीड़ितों के बयान दर्ज किए गए हैं। भविष्य में महिलाओं के IVF केंद्र पर पंजीकरण को उनके आधार से जोड़ा जाएगा, और जिला स्तर पर महिला प्रतिनिधियों सहित समिति बनाई जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 04:30 IST
Maharashtra: IVF-ART केंद्रों की निगरानी के लिए बनेगा फ्लाइंग स्क्वॉड; राज्यभर में ट्रांसपोर्टर्स का चक्का जाम #IndiaNews #National #Maharashtra #Mumbai #SubahSamachar
