Maharashtra: खरात मामले में सीडीआर लीक की होगी जांच; सुनेत्रा पवार के खिलाफ कांग्रेस ने उतारा प्रत्याशी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वयंभू बाबा अशोक खरात से जुड़े मामले में कॉल डाटा रिकॉर्ड (सीडीआर) लीक की जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी खरात की संपत्तियों की जांच करेगा। सीएम फडणवीस ने कहा कि किसी को भी सीडीआर हासिल करने का अधिकार नहीं है और केवल अधिकृत एजेंसियां ही ऐसा कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह डाटा कैसे और किसके जरिए लीक हुआ, इसकी जांच राज्य सरकार करेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह विवाद उस समय बढ़ा जब कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने दावा किया कि उन्हें व्हाट्सएप के जरिये खरात का सीडीआर मिला, जिसमें उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से कथित बातचीत का उल्लेख था। अशोक खरात को मार्च में एक विवाहित महिला से तीन साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ अब तक कुल आठ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। केवल आरोपों के आधार पर कार्रवाई नहीं की जा सकती फडणवीस ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में केवल आरोपों के आधार पर कार्रवाई नहीं की जा सकती और ठोस सबूतों के आधार पर ही कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ईडी ने भी इस मामले का संज्ञान ले लिया है और खरात के खातों तथा लेनदेन की जांच शुरू कर दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 06, 2026, 06:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maharashtra: खरात मामले में सीडीआर लीक की होगी जांच; सुनेत्रा पवार के खिलाफ कांग्रेस ने उतारा प्रत्याशी #IndiaNews #National #MaharashtraUpdates #MaharashtraUpdatesOf6April #Nanded #MaharashtraNews #MaharashtraSecretariat #CmFadnavis #NandedTripleMurder #BaramatiElection #SubahSamachar