महाराष्ट्र: मुंबई में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में उद्धव-राज ठाकरे, आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मुंबई पुलिस ने रविवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के नेतृत्व में निकाले गए विरोध मार्च के आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज की। पुलिस के अनुसार, यह मार्च आवश्यक अनुमति के बिना निकाला गया था। हजारों लोगों ने दक्षिण मुंबई में मेट्रो सिनेमा से बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) मुख्यालय के पास तक मार्च किया। इसमें विपक्षी दलों के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। पुलिस उपायुक्त मनीष कलवानिया ने बताया कि आजाद मैदान पुलिस थाने में आयोजकों के खिलाफ बिना जरूरी अनुमति के मोर्चा निकालने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। विराट गर्जना मोर्चा के नाम से हुए इस प्रदर्शन में प्रतिभागियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने या उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। उद्धव ठाकरे ने कुमार पर भाजपा के लिए हथियार की तरह काम करने का आरोप लगाया, जबकि राज ठाकरे ने महाराष्ट्र की मतदाता सूची का SIR रद्द करने की मांग की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 05, 2026, 02:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




महाराष्ट्र: मुंबई में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में उद्धव-राज ठाकरे, आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज #IndiaNews #National #Maharashtra #SubahSamachar