अपनों से हार गई पहलवान मां: बच्चों के साथ खाई में कूदकर दी जान, पति-ससुराल पर पैसों के लिए प्रताड़ना का आरोप
जिस मां ने खेल के मैदान में हर मुश्किल से लड़कर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई, वही जिंदगी की जंग में अपनों के सामने हार गई। महाराष्ट्र के धाराशिव में 30 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर की पहलवान ने अपने बच्चों सहित खाई में कूदकर आत्महत्या कर ली। उसके पांच साल के बेटे और दो साल की एक बेटी की भी जान चली गई, जबकि दूसरी नन्ही बेटी जिंदगी के लिए जूझ रही है। पति और ससुराल वालों पर पैसों, सोने और ऑटो रिक्शा के लिए कथित प्रताड़ना का आरोप है। खबर अपडेट की जा रही है
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 05, 2026, 04:27 IST
अपनों से हार गई पहलवान मां: बच्चों के साथ खाई में कूदकर दी जान, पति-ससुराल पर पैसों के लिए प्रताड़ना का आरोप #IndiaNews #National #SubahSamachar
