वाराणसी फिल्म से श्रीराम के किरदार में महेश बाबू का लुक हुआ लीक? थिएटर होर्डिंग में धनुष पकड़े दिखे एक्टर
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू निर्देशक एस एस राजामौली की अपकमिंग मेगा फिल्म वाराणसी में भगवान श्रीराम का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस बात का खुलासा खुद राजामौली ने फिल्म के टाइटल लॉन्च और इंटरव्यू के दौरान किया था, लेकिन तब महेश बाबू का लुक पोस्टर जारी नहीं किया गया था। अब लगता है फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। श्रीराम के रूप में महेश बाबू आंध्र प्रदेश के गुंटूर में मिथ्री सिनेमा के डिजिटल होर्डिंग पर फिल्म का एक पोस्टर लगाया गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में महेश बाबू भगवान श्रीराम के रूप में धनुष थामे समुद्र की ओर देखते दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है - श्रीराम के रूप में महेश बाबू। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस पोस्टर को आधिकारिक तौर पर रिलीज नहीं किया है, लेकिन यह थिएटर्स में दिखाया जा रहा है। ये है पोस्टर-
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 17:03 IST
वाराणसी फिल्म से श्रीराम के किरदार में महेश बाबू का लुक हुआ लीक? थिएटर होर्डिंग में धनुष पकड़े दिखे एक्टर #SouthCinema #National #MaheshBabu #Varanasi #VaranasiMovie #SsRajamouli #PriyankaChopra #PrithvirajSukumaran #VaranasiMovieReleaseDate #VaranasiMovieNewPoster #MaheshBabuVaranasiLook #PriyankaChopraNewMovie #SubahSamachar
