Gurugram News: महेश क्रिकेट अकादमी ने खुशाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर को 5 विकेट से हराया
फोटोसंवाद न्यूज एजेंसी गुरुग्राम। महेश क्रिकेट अकादमी के मैदान पर रविवार को महेश क्रिकेट अकादमी ने खुशाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर को 5 विकेट से हरा दिया। 40 ओवर मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी खुशाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर ने 9 विकेट खोकर 236 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महेश क्रिकेट अकादमी ने 34.1 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया। खुशाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर से कप्तान लक्ष्य शर्मा ने 23, प्रधम ऋषि ने 78 और दर्श टंडन ने नाबाद 32 रन की पारी खेली। महेश क्रिकेट अकादमी से हार्दिक वर्मा ने 2 और नील ने एक विकेट हासिल किया। महेश क्रिकेट अकादमी से प्रीतिश ने 64, सिदक सिंह विर्क ने 44 और राज राजपूत ने 30 रन की पारी खेली। खुशाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर से प्रिंस यादव ने 2 विकेट लिए। वहीं ईशान और विदित को एक-एक सफलता मिली।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 24, 2026, 12:40 IST
Gurugram News: महेश क्रिकेट अकादमी ने खुशाल क्रिकेट कोचिंग सेंटर को 5 विकेट से हराया #MaheshCricketAcademyBeatKhushalCricketCoachingCentreBy5Wickets #SubahSamachar
