Kullu News: महिला मंडल जाणा-बरनोट ने मरीजों को बांटा दूध

नग्गर (कुल्लू)। ग्राम पंचायत जाणा के नारायण महिला मंडल जाणा-बरनोट ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में कार सेवा दल संस्था के सहयोग से मरीजों और उनके परिजनों को दूध और बिस्किट वितरित किए। महिला मंडल की सदस्य मीना कुमारी, उर्मिला, देवेंद्रा, जमुना, दुर्गा व लीला देवी ने बताया कि जब उनके जानने वाले कुल्लू अस्पताल में उपचाराधीन थे, तब उन्होंने कार सेवा दल संस्था को नियमित रूप से मरीजों के बीच दूध वितरित करते हुए देखा। संस्था की इस सेवा भावना से प्रेरित होकर उन्होंने भी मरीजों की सेवा करने का निर्णय लिया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 17, 2026, 16:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kullu news hp news



Kullu News: महिला मंडल जाणा-बरनोट ने मरीजों को बांटा दूध #KulluNewsHpNews #SubahSamachar