UP: महोबा में खूनी खेल; चचेरे भाई को ट्रैक्टर से कुचलकर मारा, फिर पछतावे में खुद भी फंदे पर लटककर दी जान
कबरई थाना क्षेत्र के खरका गांव में पारिवारिक विवाद और सामाजिक उपेक्षा की आग ने हंसते-खेलते दो परिवारों को पूरी तरह उजाड़ दिया। एक पिता ने अपनी बेटी की शादी की पार्टी में परिवार के लोगों के न आने से नाराज होकर अपने ही चचेरे भाई और भतीजे पर बेरहमी से ट्रैक्टर चढ़ाकर उन्हें कुचल दिया। इस खौफनाक वारदात में चचेरे भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस खूनी खेल को अंजाम देने के बाद, आत्मग्लानि और पछतावे की आग में जल रहे आरोपी ने खुद भी फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मात्र 12 घंटे के भीतर दो चचेरे भाइयों की मौत से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 15:56 IST
UP: महोबा में खूनी खेल; चचेरे भाई को ट्रैक्टर से कुचलकर मारा, फिर पछतावे में खुद भी फंदे पर लटककर दी जान #CityStates #Kanpur #Mahoba #UttarPradesh #MahobaCrimeNews #TractorMurderCase #FamilyDisputeMahoba #SubahSamachar
