Mahoba Murder: रात दो बजे का CCTV फुटेज, किसके बुलावे पर अंधेरे की ओर बढ़ी युवती? मौत के पीछे छिपे हैं कई राज

महोबा जिले में शहर के एक मोहल्ले में सोमवार की देर रात सिपाही की छोटी बहन की मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपी घर से 300 मीटर दूर पहाड़ी के जंगल में शव फेंककर भाग गया। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। युवती का भाई जनपद सोनभद्र में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। युवती पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय युवती की शादी परिजन ने तय कर दी थी। सात जुलाई को बरात आना थी। परिजन शादी की तैयारियों में जुटे थे। सोमवार रात युवती परिजन के साथ घर पर थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 02:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mahoba Murder: रात दो बजे का CCTV फुटेज, किसके बुलावे पर अंधेरे की ओर बढ़ी युवती? मौत के पीछे छिपे हैं कई राज #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Mahoba #MahobaNews #MahobaCrimeNews #MahobaMurderCase #ConstableSisterKilled #UpCrimeNews #SubahSamachar