Mahoba: स्कूली वैन से मासूम का रौंदा, तड़प-तड़प कर गई जान, घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा, परिजन रो-रोकर बेहाल
महोबा जिले में कोतवाली क्षेत्र के रतौली गांव में बुधवार की दोपहर घर के बाहर खेल रहे मासूम को निजी स्कूली वैन ने कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौके पर मौत हो गई। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने वैन चालक पर लापरवाही और इलाज न कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए परिजनों से जानकारी ली। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। रतौली गांव निवासी राजकुमार मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। उसके दो बेटे सौरभ (06) व डेढ़ वर्षीय समर हैं। बुधवार को सौरभ स्कूल गया था, जबकि घर पर समर था। दोपहर करीब 12 बजे समर घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक निजी स्कूली वैन ने मासूम को कुचल दिया। इससे मासूम की मौत हो गई। मृतक के बड़े पिता मूलचंद्र ने बताया कि समर घर के बाहर खेल रहा था। तभी साई स्कूल की वैन उसके भतीजे सौरभ और भांजे रितिक को छोड़ने घर आई। इसी दौरान मासूम समर वैन के पास पहुंच गया और पहिये की चपेट में आ गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 12:56 IST
Mahoba: स्कूली वैन से मासूम का रौंदा, तड़प-तड़प कर गई जान, घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा, परिजन रो-रोकर बेहाल #CityStates #Kanpur #Mahoba #MahobaNews #MahobaCrimeNews #SubahSamachar
