UP: SIR ने बिछड़े भाइयों को मिलाया, 28 साल बाद लौटा गुमशुदा भाई, देखकर फफक पड़े परिजन, बोले- जबरदस्त होगी होली

महोबा जिले मे निर्वाचन आयोग की ओर से चलाया जा रहा मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण का अभियान एक परिवार के लिए होली पर खुशियां लेकर आया। 28 साल पहले घर छोड़कर गया भाई एसआईआर के लिए जरूरी डाटा जुटाने की जद्दोजहद में अब वापस लौट आया है। होली से पहले भाई के घर लौटने पर परिवार में खुशियों का माहौल है। तहसील महोबा की ग्राम पंचायत भंडरा में करीब 28 वर्ष पहले गुनिया मिश्रा के दो बेटे संतोष मिश्रा और आत्मदेव मिश्रा रहते थे। गांव में रोजगार न मिला तो आत्मदेव अपने साथी विजय सोनी के साथ घर से बिना बताए ही चले गए। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लगा। करीब 28 साल का समय गुजरने के बाद भी कोई जानकारी नहीं लगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 03:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: SIR ने बिछड़े भाइयों को मिलाया, 28 साल बाद लौटा गुमशुदा भाई, देखकर फफक पड़े परिजन, बोले- जबरदस्त होगी होली #CityStates #Kanpur #Mahoba #UttarPradesh #KanpurNews #MahobaNews #SirInMahoba #SubahSamachar