UP: मौत से पहले खुद को मिटाने का खेल , दरिंदे पति ने दो बार की थी खुदकुशी की कोशिश, ऐसे खत्म हुआ खौफनाक सफर
महोबा जिले में मोहल्ला समद नगर में 17 जुलाई 2023 सोमवार की रात करीब दस बजे दिल दहला देने वाली घटना हुई। शराब के नशे में पति ने पत्नी व दो बेटियों की पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मकान में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया था। आरोपी के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को शवों को कब्जे में ले लिया था। समदनगर निवासी देवेंद्र विश्वकर्मा कपड़ों की फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह प्रतिदिन की तरह नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा, जिसके बाद में दोनों के बीच मारपीट हो गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 04, 2026, 03:51 IST
UP: मौत से पहले खुद को मिटाने का खेल , दरिंदे पति ने दो बार की थी खुदकुशी की कोशिश, ऐसे खत्म हुआ खौफनाक सफर #CityStates #Mahoba #Kanpur #UttarPradesh #MahobaNews #MahobaCrimeNews #MahobaTripleMurder #MahobaWifeAndDaughtersMurder #MahobaMurderCase #SubahSamachar
