मैनाठेर कांड: भीड़ ने थाने पर हमला कर फूंक दिए थे वाहन, पुलिसकर्मियों से छीन लिए थे हथियार, अब 16 दोषी करार
एक जरा सी अफवाह से जल उठा था मुरादाबाद का मैनाठेर इलाका। छेड़खानी के जिस आरोपी की तलाश में पुलिस ने उसके घर में दबिश दी थी उसके परिवार के लोगों ने महिलाओं से अभद्रता और धार्मिक पुस्तक के अपमान का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया था। कुछ ही देर में मुरादाबाद, रामपुर, संभल और अमरोहा से लोगों का आना शुरू हो गया था। भीड़ इतना आक्रोशित हो गई थी कि मैनाठेर थाने और डींगरपुर पुलिस चौकी में आग लगा दी थी। पुलिस कर्मियों के वाहन फूंक दिए थे और हथियार तक छीन लिए गए थे। करीब दस घंटे तक मैनाठेर इलाका सुलगता रहा। लखनऊ से स्पेशल डीजी बृजलाल समेत आठ अफसरों की टीम मुरादाबाद भेजी गई थी। इसके बाद ही हालत सामान्य हो जाए थे। इस बवाल की शुरुआत छह जुलाई 2011 की सुबह आठ बजे मैनाठेर के असालतनगर बघा गांव से शुरू हुई थी। पुलिस ने असालतनगर बघा में मुस्लिम अहमद की तलाश में दबिश दी थी। पुलिस तो दबिश देकर चली गई। बाद में परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घर में महिलाओं से अभद्रता की और धार्मिक पुस्तक का अपमान किया है। यह खबर पूरे इलाके में फैली तो गुस्साए लोग मुरादाबाद संभल रोड पर इकट्ठा हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी थी। इसके बाद भीड़ ने मैनाठेर थाने में आगजनी कर दी थी और वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। इसके अलावा पुलिस कर्मियों से हथियार भी छीन लिए थे। मैनाठेर चौकी में भी आरोपियों ने हमला कर दिया था। करीब दस घंटे तक बवाल होता रहा है। डीआईजी घायल होने के बाद हालात और ज्यादा खराब हो गए थे। मुरादाबाद, बिजनौर,रामपुर के अलावा मेरठ तक के अफसर और पुलिस को बुला लिया गया था। इसके बाद ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को रणनीति बनाकर के बाद दबिश दी थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 13:23 IST
मैनाठेर कांड: भीड़ ने थाने पर हमला कर फूंक दिए थे वाहन, पुलिसकर्मियों से छीन लिए थे हथियार, अब 16 दोषी करार #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #MainatherIncident #MainatherRiot #MainatherViolence #16Convicted #MoradabadCourt #MainatherKand #DigAttackCase #MoradabadNews #UpCrime #SubahSamachar
