भोजन तैयार करते समय साफ-सफाई का ध्यान रखें

बहादुरगढ़। राजकीय प्राथमिक विद्यालय हसनपुर परनाला में बुधवार को मिड डे मील व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण में सरपंच प्रतिनिधि अशोक राठी प्रधान सरपंच एसोसिएशन बहादुरगढ़ ने विद्यालय पहुंचकर मिड डे मील की व्यवस्था देखी। उनके साथ जोगी, राजू, अमित, मास्टर नरेंद्र सांगवान और आनंद मास्टर भी मौजूद रहे। अशोक राठी ने कहा कि स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ से कहा कि भोजन तैयार करते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर किसी प्रकार का विपरीत प्रभाव न पड़े। निरीक्षण के दौरान बच्चों से भी भोजन की गुणवत्ता और स्वाद को लेकर बातचीत की गई। बच्चों ने भोजन को संतोषजनक बताया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 14:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भोजन तैयार करते समय साफ-सफाई का ध्यान रखें #MaintainCleanlinessWhilePreparingFood #SubahSamachar