French Open: फ्रेंच ओपन को आज मिलेगी नई चैंपियन, महिला एकल के फाइनल में आंद्रिवा और च्वालिंस्का का होगा सामना

फ्रेंच ओपन महिला एकल फाइनल में शनिवार को दो उभरती हुई खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा, जब रूस की 19 वर्षीय मिरा आंद्रिवा का सामना पोलैंड की माया च्वालिंस्का से होगा। दोनों खिलाड़ी पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंची हैं, इसलिए रोलां गैरों को इस बार नया चैंपियन मिलने जा रहा है। पिछले वर्ष आंद्रिवा इस टूर्नामेंट में दबाव नहीं संभाल सकी थीं। फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाने की दौड़ में वह अपेक्षाकृत कम चर्चित खिलाड़ी लोइस बोइसन के खिलाफ अपना आपा खो बैठी थीं और सीधे सेटों में हार गई थीं। मैच के दौरान गुस्से में गेंद दर्शक दीर्घा की ओर मारने पर उन्हें चेतावनी भी मिली थी। लेकिन बीते दो सप्ताह में ऐसी कोई स्थिति देखने को नहीं मिली। अभी केवल 19 वर्ष की आंद्रिवा पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंची हैं। दबाव अब भी है, लेकिन उसे संभालना उन्होंने सीख लिया है। सेमीफाइनल में इस सत्र की सर्वश्रेष्ठ क्ले-कोर्ट खिलाड़ियों में से एक मार्ता कोस्त्युक को हराने के बाद आंद्रिवा ने कहा था, अब भी ऐसे मैचों में मुझे घबराहट होती है। पहले अगर मेरी सर्विस टूट जाती थी तो लगता था जैसे सब खत्म हो गया हो। लेकिन अब मैं सोचती हूं कि अगर प्रतिद्वंद्वी ने मेरी सर्विस तोड़ दी है तो कोई बात नहीं, मैं भी उसकी सर्विस तोड़ने की कोशिश करूंगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 06:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




French Open: फ्रेंच ओपन को आज मिलेगी नई चैंपियन, महिला एकल के फाइनल में आंद्रिवा और च्वालिंस्का का होगा सामना #Tennis #International #MajaChwalinskaVsMirraAndreeva #FrenchOpen #FrenchOpenWomenSingleFinal #MajaChwalinska #MirraAndreeva #SubahSamachar