Chandigarh News: एसजीपीसी में बड़ा फेरबदल तय, प्रबंधन सुधार के लिए तबादलों की तैयारी

-अनियमितताओं पर सख्ती, लंबे समय से जमी जड़ें तोड़ने की कवायद---अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और अनियमितताओं पर लगाम कसने के लिए बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादलों की तैयारी शुरू हो गई है। सेक्रेटरी, एडिशनल सेक्रेटरी, डिप्टी सेक्रेटरी, विभिन्न विभागों के इंचार्ज और प्रमुख गुरुद्वारों के मैनेजरों के तबादले जल्द होने की संभावना है।एसजीपीसी गलियारों के अनुसार, गुरुद्वारा श्री अंब साहिब, मोहाली में सामने आए संपत्ति घोटाले के बाद यह फैसला लिया गया है। कमेटी प्रधान ने लंबे समय से एक ही पद और विभाग में तैनात अधिकारियों के बीच बने नेक्सस को तोड़ने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत विभागीय तबादलों की सूची तैयार की जा रही है।सूत्रों का कहना है कि तबादलों का उद्देश्य घोटालों की संभावनाओं को खत्म करना, जवाबदेही तय करना और प्रबंधन में पारदर्शिता लाना है। इससे न केवल गुरुद्वारों का संचालन बेहतर होगा, बल्कि विभागीय कार्यप्रणाली भी अधिक प्रभावी बनेगी।वर्तमान विभागीय ढांचाइस समय एसजीपीसी में कार्मिक, अकाउंट्स, प्रॉपर्टी, धर्म प्रचार, शिक्षा, खेल, बिल्डिंग, प्रकाशन, प्रिंटिंग प्रेस, आरटीआई, फ्लाइंग, आईटी विंग सहित कई प्रमुख विभाग कार्यरत हैं। विभिन्न सेक्रेटरी, एडिशनल सेक्रेटरी और डिप्टी सेक्रेटरी इन विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। गुरुद्वारों का प्रबंधन उनकी आय के आधार पर ए, बी और सी ग्रेड में विभाजित है।एसजीपीसी के अंतर्गत श्री हरिमंदिर साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और तख्त श्री दमदमा साहिब माझा, मालवा और दोआबा के प्रमुख धार्मिक केंद्र हैं, जहां प्रबंधन की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है। सूत्रों का दावा है कि तबादलों की प्रक्रिया पूरी होते ही एसजीपीसी में प्रशासनिक सुधारों का असर जल्द दिखाई देगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 16:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandigarh News: एसजीपीसी में बड़ा फेरबदल तय, प्रबंधन सुधार के लिए तबादलों की तैयारी #MajorReshuffleExpectedInSGPC #PreparationsUnderwayForTransfersToImproveManagement. #SubahSamachar