Meerut News: मेक इन इंडिया से बदलेगी तस्वीर, उद्योगों को मिलेगा विस्तार
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ सीआईआरसी की मंगल पांडेय नगर में बजट 2026 पर हुए सेमिनार में संभावित प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष परिवर्तनों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रथम सत्र में सीए राजीव आहूजा ने प्रत्यक्ष कर से संबंधित प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। नई टैक्स रिजीम में प्रस्तावित बदलाव, आयकर स्लैब, स्टैंडर्ड डिडक्शन और व्यक्तिगत करदाताओं पर आने वाले प्रभावों को स्पष्ट किया। उन्होंने कॉरपोरेट टैक्स, एमएसएमई और स्टार्ट अप सेक्टर के विषय में भी बताया। टीडीएस, टीसीएस के नियम, असेसमेंट, अपील प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।क्षेत्रीय परिषद सदस्य सीए राजीव गुप्ता और ब्रांच अध्यक्ष सीए अजय गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मेरठ ब्रांच के सचिव सीए शशांक गुप्ता ने बजटीय मुनाफे को रेखांकित किया। बताया कि मेक इन इंडिया में कई वस्तुओं पर सीमा शुल्क और आयात शुल्क में कमी की गई है। इसमें कैंसर की दवा भी शामिल है। उद्योग स्थापना और विस्तार के लिए सकारात्मक व्यवस्था है। पशु आहार और कपास के बीज बेचने वालों को अब छूट मिलेगी। दूसरे सत्र में सीए शशांक गुप्ता ने जीएसटी से जुड़े परिवर्तनों की जानकारी दी। जीएसटी दरों में संशोधन, विभिन्न वस्तुओं एवं सेवाओं पर कर का प्रभाव, इनपुट टैक्स क्रेडिट के नए नियमों को विस्तार से समझाया। ई-वे बिल और ई इनवॉइसिंग की नई सीमा, गलत आईटीसी क्लेम पर दंडात्मक प्रावधानों तथा ब्याज नियमों पर चर्चा की। उन्होंने छोटे व्यापारियों, उद्योग जगत और निर्यातकों पर बजट के प्रभावों का भी विश्लेषण किया किया। अंत में प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान किया गया। इस मौके पर नितिन मलिक, वीशु शर्मा, ज्ञाति गुप्ता, धीरज, आशीष अनेजा उपस्थित रहे।- मार्केट ट्रेडर्स पर बढ़ेगा बोझ- सीए शशांक गुप्ता ने बताया कि फ्यूचर एंड ऑप्शन में ट्रेडिंग करने वालों के लिए यह बजट थोड़ा भारी पड़ सकता है। अब ट्रेडर्स को तीन प्रतिशत अतिरिक्त सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स एसटीटी देना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त विदेशी टूर और रेमिंटेंस पर टीडीएस कम हुआ है। विदेश में यात्रा और बाहर पैसे भेजने वालों के लिए यह अच्छी खबर है । विदेशी टूर पैकेज पर लगने वाला 5 प्रतिशत या 20 प्रतिशत का टीडीएस अब घटकर मात्र दो प्रतिशत रह गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 07, 2026, 06:02 IST
Meerut News: मेक इन इंडिया से बदलेगी तस्वीर, उद्योगों को मिलेगा विस्तार #MakeInIndiaWillChangeThePicture #IndustriesWillGetExpansion #SubahSamachar
