रील बनाई तो नौकरी जाएगी: सोशल मीडिया पर फोटो अपडेट करना पड़ सकता है महंगा, पुलिसकर्मियों की निगरानी; चेतावनी
Varanasi News: वर्दी और ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया पर फोटो अपडेट और रीलबाजी का शौक पुलिसकर्मियों को भारी पड़ने वाला है। निलंबन और सख्त विभागीय कार्रवाई भी होगी। कमिश्नरेट में ऐसे पुलिसकर्मियों की पहचान कराई जा रही है। महिला आरक्षी, दरोगा और इंस्पेक्टर रैंक तक की निगरानी शुरू हो चुकी है। नए रंगरूटों को विशेष तौर पर सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने को कहा गया है। पिछले दिनों क्राइम मीटिंग में भी सोशल मीडिया की नई नीति से पुलिसकर्मियों को अवगत कराया जा चुका है। काशी और वरुणा जोन में तैनात कई महिला पुलिसकर्मियों की वर्दी में रील वायरल होती रही है। ड्यूटी पर तैनात 2019 और 2023 बैच के दरोगाओं का सिंघम बनने की रील भी वायरल है। रील बाजी अधिकतर गंगा घाटों पर होती है। कमिश्नरेट की सोशल मीडिया सेल की टीम ने निगरानी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान कर अंतिम रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। फेसबुक, इंस्टाग्राम पर रील, आपत्तिजनक कंटेट, विवादित पोस्ट की निगरानी की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 23:02 IST
रील बनाई तो नौकरी जाएगी: सोशल मीडिया पर फोटो अपडेट करना पड़ सकता है महंगा, पुलिसकर्मियों की निगरानी; चेतावनी #CityStates #Varanasi #Reels #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
